वोट देने का अधिकार किसे है?

वोट देने के लिए आपका ब्रिटिश होना ज़रूरी नहीं है। UK में रहने वाले कई प्रवासियों को वोट देने का अधिकार है। हमारा ऑनलाइन सेवा फ़ॉर्म भरें और ईमेल के ज़रिए अपने वोट देने के अधिकार के बारे में जानें।

अगर आप वोट दे सकते हैं, तो यहाँ रजिस्टर कीजिए।

कुछ प्रवासी समुदायों को वोट देने का पूरा अधिकार है, जबकि दूसरों का वोट देने का अधिकार इस बात पर निर्भर करता है कि वे UK में कहाँ रहते हैं और उन्होंने यहाँ कब से रहना शुरू किया है। अगर आपके पास एक से अधिक नागरिकताएँ हैं, तो इस ऑनलाइन सेवा का एक से अधिक बार इस्तेमाल करें, क्योंकि अलग-अलग नागरिकताओं के आधार पर आपको अलग-अलग वोट देने के अधिकार मिल सकते हैं।

कृपया ध्यान दें कि UK में वोट देने के सभी अधिकार इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपके पास UK में रहने की अनुमति है। अधिक जानकारी के लिए Electoral Commission की गाइड देखें।

नीचे दिए गए चार्ट के माध्यम से आप अपने वोट देने के अधिकार के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वोट देने के लिए रजिस्टर क्यों करें?

राजनेता हमारे लिए फैसले लेने के लिए चुने जाते हैं, और उन्हें यह शक्ति हर एक वोट देने वाले व्यक्ति से मिलती है।हर चुनाव में हम देखते हैं कि राजनेता जनता से वादे करते हैं कि वे हमारी ज़िंदगी को कैसे बेहतर बनाएँगे। फिर भी, बार-बार हम देखते हैं कि राजनेता और राजनीतिक दल ऐसे प्रस्ताव ला रहे हैं, जिनसे UK में प्रवासियों की ज़िंदगी और मुश्किल हो जाएगी।

इंग्लैंड और वेल्स में हर ६ आम निवासियों में से १ व्यक्ति का जन्म UK के बाहर हुआ है। यानी, आबादी का एक बड़ा हिस्सा हम हैं! फिर भी, हमारे हितों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। वोट देने के अधिकार वाले यूरोपीय संघ और कॉमनवेल्थ देशों के केवल ६६% निवासी ही वोट देने के लिए रजिस्टर हैं, और १० लाख से ज़्यादा प्रवासी निवासियों को वोट देने का कोई अधिकार ही नहीं है!

इसीलिए, UK में रहने वाले प्रवासियों के लिए अब वोट देने के लिए रजिस्टर करना ज़रूरी है।

*A 'qualifying' Commonwealth citizen is someone who has leave to enter or remain in the UK, or who doesn't require that leave.